Thursday, 31 December 2020

ये तारा वो तारा

ये तारा वो तारा हर तारा
देखो जिसे भी लगे प्यारा
ये तारा वो तारा हर तारा
ये सब साथ में, जो हैं रात में
तो जगमगाए आसमान सारा
जगमग तारे, दो तारे, नौ तारे, सौ तारे, जगमग सारे
हर तारा है शरारा

तुमने देखी है धनक तो, बोलो रंग कितने हैं
सात रंग कहने को, फिर भी संग कितने हैं
समझो सबसे पहले तो, रंग होते अकेले तो
इंद्रधनुष बनता ही नहीं
एक न हम हो पाये तो, अन्याय से लड़ने को
होगी कोई जनता ही नहीं
फिर न कहना निर्बल है क्यों हारा
ये तारा वो तारा...

बूँद-बूँद मिलने से बनता एक दरिया है
बूँद-बूँद सागर है वरना ये सागर क्या है
समझो इस पहेली को, बूँद हो अकेली तो
एक बूँद जैसे कुछ भी नहीं
हम औरों को छोड़ें तो, मूँह सबसे ही मोड़ें तो
तनहा रह न जायें देखो हम कहीं
क्यों न मिल के बनें हम धारा
ये तारा वो तारा...

जो किसान हल सम्भाले, धरती सोना ही उगाये
जो गावाला गईया पाले, दूध की नदी बहाये
जो लोहार लोहा ढाले, हर औज़ार ढल जाये
मिट्टी जो कुम्हार उठा ले, मिट्टी प्याला बन जाये
सब ये रूप हैं मेहनत के, कुछ करने की चाहत के
किसी का किसी से कोई बैर नहीं
सब के एक ही सपने हैं, सोचो तो सब अपने हैं
कोई भी किसी से यहाँ ग़ैर नहीं
सीधी बात है समझो यारा
ये तारा वो तारा...

Movie/Album: स्वदेस (2004)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: उदित नारायण, मास्टर विग्नेश, बेबी पूजा

Wednesday, 30 December 2020

मेरा रंग दे बसंती चोला

मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला...

निकले हैं वीर जिया ले, यूँ अपना सीना ताने
हँस-हँस के जान लुटाने, आज़ाद सवेरा लाने
मर के कैसे जीते हैं, इस दुनिया को बतलाने
तेरे लाल चलें हैं माये, अब तेरी लाज बचाने
आज़ादी का शोला बन के खून रगों में डोला
मेरा रंग दे बसंती...

दिन आज तो बड़ा सुहाना, मौसम भी बड़ा सुनहरा
हम सर पे बाँध के आये, बलिदानों का ये सेहरा
बेताब हमारे दिल में, इक मस्ती सी छायी है
ऐ देश अलविदा तुझको, कहने की घड़ी आई है
महकेंगे तेरी फिज़ा में, हम बन के हवा का झोंका
किस्मत वालों को मिलता, ऐसे मरने का मौका
निकली है बरात सजा है इंक़लाब का डोला
मेरा रंग दे बसंती...

Movie/Album: द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: समीर
Performed By: सोनू निगम, मनमोहन वारिस


Tuesday, 29 December 2020

भारत हमको जान से प्यारा है

भारत हमको जान से प्यारा है
सबसे न्यारा गुलिस्ताँ हमारा है
सदियों से भारत भूमि दुनिया की शान है
भारत माँ की रक्षा में जीवन कुर्बान है

उजड़े नहीं अपना चमन, टूटे नहीं अपना वतन
गुमराह ना कर दे कोई, बरबाद ना कर दे कोई
मंदिर यहाँ, मस्जिद वहाँ, हिन्दू यहाँ, मुस्लिम यहाँ
मिलते रहें हम प्यार से, जागो

हिन्दुस्तानी नाम हमारा है, सबसे प्यारा देश हमारा है
जन्मभूमि है हमारी शान से कहेंगे हम
सभी ही तो भाई-भाई प्यार से रहेंगे हम
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है

आसाम से गुजरात तक, बंगाल से महाराष्ट्र तक
जाति कई, धुन एक है, भाषा कई, सुर एक है
कश्मीर से मद्रास तक, कह दो सभी हम एक हैं
आवाज़ दो हम एक हैं, जागो

Movie/Album: रोजा (1992)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: पी.के.मिश्रा
Performed By: हरिहरन

Monday, 28 December 2020

सरफरोशी की तमन्ना

सोनू निगम, हरिहरन
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
वक़्त आने पे बता देंगे तुझे ऐ आसमां
क्या बताएँ हम जुनूनें शौक किस मंज़िल में है

दूरियाँ उम्मीद की ना आज हमसे छूट जाए
मिलके देखा है जिन्हें वो सपने भी ना रूठ जाए
हौंसले वो हौंसले क्या जो सितम से टूट जाए
सरफरोशी की तमन्ना...

तेरे सोने रूप को हम इक नयी बहार देंगे
अपने ही लहू से तेरा रंग हम निखार देंगे
देश मेरे देश तुझपे ज़िन्दगी भी वार देंगे
सरफरोशी की तमन्ना...

खुशबू बन के महका करेंगे
हम लहलहाती हर फसलों में
साँस बन के हम गुनगुनायेंगे
आने वाली हर नस्लों में
आने वाली, आने वाली, नस्लों में
सरफरोशी की तमन्ना...

सोनू निगम
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
देख सकता है तो तू भी देख ले ऐ आसमां
हौंसला ये देख के कातिल बड़ी मुश्किल में है

अपने ही लहू से हम लिखेंगे अपनी दास्ताँ
ज़ालिमों से छीन लेंगे ये ज़मीं ये आसमां
सरफिरे जवान हम तो मौत से भी ना डरें
आज आये देश में ये क्यूँ गँवारा हम करें
मुल्क पे कुर्बान हो ये आरज़ू मेरे दिल में है
सरफरोशी की तमन्ना...

Movie/Album: द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: समीर
Performed By: सोनू निगम, हरिहरन

Sunday, 27 December 2020

माँ तुझे सलाम

यहाँ-वहाँ सारा जहां देख लिया है
कहीं भी तेरे जैसा कोई नहीं है
अस्सी नहीं, सौ दिन दुनिया घूमा है
नहीं कहीं तेरे जैसा कोई नहीं
मैं गया जहाँ भी
बस तेरी याद थी
जो मेरे साथ थी
मुझको तड़पाती, रुलाती
सबसे प्यारी तेरी सूरत
प्यार है बस तेरा, प्यार ही
माँ तुझे सलाम
वन्दे मातरम

जहाँ देखूँ वहाँ मैं, तेरा हूँ दीवाना मैं
झूमूँ, नाचूँ, गाऊँ तेरे प्यार का तराना मैं
चंदा नहीं, सूरज नहीं, दुनिया की दौलत नहीं
बस लूटूँगा तेरे प्यार का खज़ाना
इक नज़र जब तेरी, होती है प्यार की
दुनिया तब तो मेरी चमके-दमके-महके रे
तेरा चेहरा सूरज जैसा, चाँद सी ठण्ड है प्यार में
वन्दे मातरम

तेरे पास ही मैं आ रहा हूँ
अपनी बाहें खोल दे
ज़ोर से मुझको गले लगा ले
मुझको फिर वो प्यार दे
तू ही ज़िन्दगी है
तू ही मेरी मोहब्बत है
तेरे ही पैरों में जन्नत है
तू ही दिल, तू जां, अम्मा
माँ तुझे सलाम

Movie/Album: वन्दे मातरम (1997)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: महबूब
Performed By: ए.आर.रहमान

Saturday, 26 December 2020

आज़ादी

जागे हैं अब सारे
लोग तेरे देख वतन
गूंजे है नारों से
अब ये ज़मीं और ये गगन
कल तक मैं तन्हा था
सूने थे सब रस्ते
कल तक मैं तन्हा था
पर अब हैं साथ मेरे
लाखों दिलों की धड़कन
देख वतन

आज़ादी पाएँगे
आज़ादी लायेंगे
आज़ादी छाएगी
आज़ादी आएगी

जागे हैं अब सारे
लोग तेरे देख वतन
गूंजे है नारों से
अब ये ज़मीं और ये गगन
कल तक मैं तन्हा था
सुने थे सब रस्ते
कल तक मैं तन्हा था
पर अब हैं साथ मेरे
लाखों दिलों की धड़कन
देख वतन
हम चाहें आज़ादी
हम मांगें आज़ादी
आज़ादी छाएगी
आज़ादी आएगी

Movie/Album: बोस - द फॉरगॉटेन हीरो (2005)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: ए.आर.रहमान


Friday, 25 December 2020

कुन फाया कुन

कदम बढ़ा ले
हदों को मिटा ले
आजा खाली पल में
पी का घर तेरा
तेरे बिन खाली
आजा खालीपन में

रंगरेज़ा...
कुन फायाकुन कुन
फायाकुन फायाकुन
फायाकुन फायाकुन फायाकुन

जब कहीं पे कुछ नहीं, भी नहीं था
वही था, वही था
वही था, वही था

वो जो मुझमें समाया
वो जो तुझमें समाया
मौला वही-वही माया
कुन फायाकुन...

रंगरेज़ा रंग मेरा तन मेरा मन
ले ले रंगाई चाहे तक चाहे मन

सजरा सवेरा मेरे तन बरसे
कजरा अँधेरा तेरी जलती लौ
कतरा मिला जो तेरे दर बरसे
ओ मौला...
कुन फायाकुन...

मुझपे करम सरकार तेरा
अरज तुझे कर दे मुझे
मुझसे ही रिहा
अब मुझको भी हो दीदार मेरा
कर दे मुझे मुझसे ही रिहा
मुझसे ही रिहा
मन के मेरे ये भरम
कच्चे मेरे ये करम
ले के चले हैं कहाँ
मैं तो जानूँ ही ना
तू है मुझमें समाया
कहाँ ले के मुझे आया
मैं हूँ तुझमें समाया
तेरे पीछे चला आया
तेरा ही मैं एक साया
तूने मुझको बढ़ाया
मैं तो जग को न भाया
तूने गले से लगाया
हक तू ही है खुदाया
सच तू ही है खुदाया
कुन फायाकुन...

Movie/Album: रॉकस्टार (2011)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: जावेद अली, मोहित चौहान, ए.आर.रहमान