Monday, 31 August 2020

हर तरफ़ हर जगह बेशुमार आदमी

हर तरफ़ हर जगह बेशुमार आदमी
फिर भी तन्हाइयोँ का शिकार आदमी

सुबह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का ख़ुद मज़ार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का...

हर तरफ़ भागते-दौड़ते रास्ते
हर तरफ़ आदमी का शिकार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का...

रोज़ जीता हुआ, रोज़ मरता हुआ
हर नये दिन नया इंतज़ार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का...

ज़िन्दगी का मुक़द्दर सफ़र-दर-सफ़र
आख़री साँस तक बेक़रार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का...

Movie/Album: सजदा (1991)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: निदा फ़ाज़ली
Performed By: जगजीत सिंह, लता मंगेशकर

Sunday, 30 August 2020

हो मौसम भीगा-भीगा

हो मौसम भीगा-भीगा
बालम सीधा-सीधा
तेरा ये चेहरा बड़ा सुहाना जानलेवा है
हे मौसम भीगा-भीगा
जानम सीधा-सीधा
तेरा ये चेहरा बड़ा सुहाना जानलेवा है
हो मौसम भीगा-भीगा...

बैरी ये जवानी मेरी आज नहीं बस में
बिजली सी चमके नस-नस में हो
छाया नशा सा, ज़रा ज़रा सा, जानलेवा है
मौसम भीगा-भीगा...

हो बहके कदम तेरे नैन हैं नशीले
जुल्फें घटायें लब रसीले
दर्द-ए-दिल ये, ज़रा-ज़रा सा, जानलेवा है
मौसम भीगा-भीगा...

Movie/Album: गहरा ज़ख्म (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: विट्ठल भाई पटेल
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार



Saturday, 29 August 2020

यूँ नींद से वो जान-ए-चमन


यूँ नींद से वो जान-ए-चमन जाग उठी है
परदेस में फिर याद-ए-वतन जाग उठी है
यूँ नींद से वो...

फिर याद हमें आये हैं सावन के वो झूले
वो भूल गये हमको, उन्हें हम नहीं भूले
इस दर्द के कांटों की चुभन जाग उठी है
परदेस में फिर...

इस शहर से अच्छा था बहुत अपना वो गाँव
पनघट है यहाँ कोई ना पीपल की वो छाँव
पश्चिम में वो पूरब की पवन जाग उठी है
परदेस में फिर...

हम लोग सयाने सही, दीवाने हैं लेकिन
बेगाने बहुत अच्छे हैं, बेगाने हैं लेकिन
बेगानों में अपनों की लगन जाग उठी है
परदेस में फिर...



Movie/Album: दर्द का रिश्ता (1982)
Music By: राहुल देव बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

Friday, 28 August 2020

आके सीधी लगी दिल पे


(म:)
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए होए
ओ तेरी तिरछी नजरिया
(पु:)
ले गयी मेरा दिल तेरी जुल्मी नजरिया
ओ गुजरिया ओए
ले गयी मेरा दिल तेरी जुल्मी नजरिया
ओ गुजरिया ओए होए होए
ओ जाने सारी नगरिया
(म:)
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए

(म:)
मेरी गली आते हो क्यूँ बार-बार
छेड़-छेड़ जाते हो क्यूँ दिल के तार
ओ सईयाँ, ओ सईयाँ, ओ सईयाँ, पडूँ तोरे पईयाँ
(पु:)
क्या मैं करूँ गोरी मुझे तुझसे है प्यार
जो न तुझे देखूं न आये करार
ओ गोरी, ओ गोरी, ओ गोरी, बड़ के बुदन तीर वी टकर
(म:)
हटो जाओ ना बनाओ
हटो जाओ हाय हाय ना बनाओ हाय हाय हाय
नटखट रंगीले सांवरिया
आके सीधी लगी दिल पे...

(म:)
पीछे-पीछे आते हो क्यूँ दिल के चोर
मान जाओ वरना मचा दूँगी शोर
बचाओ, ओ मुए, ओ मुर्गे, ओ कौवे
(पु:)
पहले तो बाँधी निगाहों की डोर
अब हमसे कहती हो चल पीछा छोड़
ओ गोरी, ओ नटखट, ओ खटपट, ओ पनघट, ओ झटपट
(म:)
तोरे नैना, ओ मीठे बैना
ओ तोरे नैना हाय हाय मीठे बैना ओए होए
मुझको बना गए बावरिया
आके सीधी लगी दिल पे...



Movie/Album: हॉफ टिकट (1962)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: शैलेन्द्र सिंह
Performed By: किशोर कुमार

Thursday, 27 August 2020

मैं सितारों का तराना

मैं सितारों का तराना, मैं बहारों का फ़साना
लेके इक अंगड़ाई मुझ पे, डाल नज़र बन जा दीवाना

रूप का तुम हो खज़ाना, तुम हो मेरी जाँ ये माना
लेकिन पहले दे दो मेरा, पांच रुपैया बारा आना
पाँच रुपैया, बारा आना-आआ ...
मारेगा भैया, ना ना ना ना-आआ ...

माल ज़र, भूलकर, दिल जिगर हमसे निशानी माँगो ना
दिलरुबा, क्या कहा, दिल जिगर क्या है जवानी माँगो ना
तेरे लिये मजनू बन सकता हूँ
लैला लैला कर सकता हूँ
चाहे नमूना देख लो -- हाय
खून-ए-दिल पीने को और लक़्त-ए-जिगर खाने को
ये गिज़ा मिलती है लैला - (२)
तेरे दीवाने को - (२)

ओ हो हो जोश-ए-उल्फ़त का ज़माना, लागे है कैसा सुहाना
लेके इक अंगड़ाई मुझ पे, डाल नज़र बन जा दीवाना

मानता हूँ है सुहाना, जोश-ए-उल्फ़त का ज़माना
लेकिन पहले दे दो मेरा, पाँच रुपैया बारा आना

ग़म भुला, साज उठा, राग मेरे रूप के तू गाये जा
ऐ दिलरुबा, होय दिलरुबा, हाँ इसी अंदाज़ से फ़रमाये जा
गीत सुना सकता हूँ दादरा
गिनकर पूरे बारा मातरा
चाहे नमूना देख लो -- हाय
धीरे से जाना बगियन में, धीरे से जाना बगियन में
रे भँवरा, धीरे से जाना बगियन में
होय लल्ला ढींग लल्ला - (२)

ओ हो हो तू कला का है दीवाना कम है क्या तुझको बहाना
लेके इक अंगड़ाई मुझ पे, डाल नज़र बन जा दीवाना

हाँ ये अच्छा है बहाना मैं कला का हूँ दीवाना
लेकिन पहले दे दो मेरा, पाँच रुपैय्या बारा आना

बेखबर, प्यार कर, धन की दुनिया क्या है ढलती छाया है
हाय हाय हाय दिलरुबा, सच कहा साँच तेरा प्यार बाकी माया है
तेरे लिये जोगी बन सकता हूँ
जंगल जंगल फिर सकता हूँ
चाहे नमूना देख लो -- हाय
बममुकच ए बिन बममुकच ए बिन बममुकच ए बिन बममुकच
(तेरी गठरी में लागा चोर मुसाफ़िर 
जाग ज़रा तू जाग ज़रा ) - (२)

ओ हो हो मैं हूँ तेरी जान-ए-जाना आ मुझी से लव लगाना
लेके इक अंगड़ाई मुझ पे, डाल नज़र बन जा दीवाना

जै गुरू मैने ये माना तू है मेरि जान-ए-जाना
लेकिन पहले दे दो मेरा - यक दुइ तीन चार पांच
पाँच रुपैया बारा आना ...

चित्रपट: चलती का नाम गाडी
संगीतकार : सचिन देव बर्मन
गीतकार: मजरूह सुलतानपुरी
गायक: किशोर कुमार

Wednesday, 26 August 2020

हम थे वो थी और समा रंगीन


हम थे वो थी, वो थी हम थे
हम थे वो थी और समा रंगीन समझ गए ना
जाते थे जापान पहुँच गए चीन  समझ गए ना
याने याने प्यार हो गया

खोया मैं कैसे उसकी बातों में
कहता हूँ दम तो लेने दो आहाहा
खोई वो कैसे मेरी बातों में
कहता हूँ दम तो लेने दो आहाहा
क्या क्या कह डाला, आँखों आँखों में
कहता हूँ दम तो लेने दो
हम थे वो थी...
ओ मन्नू तेरा हुआ अब मेरा क्या होगा

छूटे बुलबुले दो नैना फड़के
उसने जब देखा मुड़-मुड़के वाह वाह वाह
जैसे कहती हो सुन रे ओ लड़के
मैंने जब देखा मुड़-मुड़के वाह वाह वाह
फिर दोनों के दिल धाक-धाक-धाक-धड़के
दोनों ने देखा मुड़-मुड़ के वाह वाह वाह
हम थे वो थी...

थोड़ा-थोड़ा सांस, लम्बा लम्बा सांस
धीरे धीरे उसने खैंचा आहाहा
फिर उसका पल्लू बनके उसका दास
धीरे धीरे मैंने खैंचा आहाहा
घबराहट में फिर अपना अपना हाथ
उसने खैंचा मैंने खैंचा आहाहा
हम थे वो थी...



Movie/Album: चलती का नाम गाड़ी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

Tuesday, 25 August 2020

साजन की हो गयी गोरी


साजन की हो गयी गोरी
हाय, हाय रे
अब घर का आँगन बिदेस लागे रे, साजन
हाय हाय साजन की हो गयी...

सूनी सी लागे मैके की गलियां
भायें न न
भायें न अब देखो बचपन की सखियाँ
नैनों में झूमे पैरों की लड़ियाँ
मन को लुभाये सजियाँ की कलियाँ
हर स्वास पी का, हर स्वास पी का, संदेस लागे रे
अब घर का आँगन बिदेस लागे रे
साजन हाय हाय
साजन की हो गयी गोरी...

कुछ जागी-जागी, कुछ सोयी सोयी
कुछ जागी-जागी
बैठी है राधे, हो देखो, हो देखो
बैठी है राधे सपनों में खोयी
देखो बैठी है राधे
छेड़ा तो समझो के रोई की रोई
ऐसे में इसको टोके ना कोई
नाजुक सपन, नाजुक सपन पे ना ठेस लागे रे
अब घर का आँगन बिदेस लागे रे
साजन हाय हाय
साजन की हो गयी गोरी...

बढ़ती है पल पल अग्नि लगन की
बढ़ती है पल पल
चटके है नस-नस कोमल बदन की
चटके है नस-नस
हम जानते हैं सब इसके मन की
अब हो चुकी ये अपने सजन की
नैहर का जीवन, नैहर का जीवन कलेस लागे रे
अब घर का आँगन बिदेस लागे रे
साजन की हो गयी गोरी...



Movie/Album: देवदास (1955)
Music By: सचिन देव बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधयानवी
Performed By: गीता दत्त, मन्ना डे

Monday, 24 August 2020

रैना बीती जाये, श्याम न आये


रैना बीती जाये, श्याम न आये
निंदिया न आये, निंदिया न आये

शाम को भूला, श्याम का वादा
संग दीये के, जागे राधा
निंदिया न आये, निंदिया न आये
रैना बीती जाये...

बिरहा की मारी, प्रेम दीवानी
तन मन प्यासा, अंखियों में पानी
निंदिया न आये, निंदिया न आये
रैना बीती जाये...

किस सौतन ने रोकी डगरिया
किस बैरन से लागी नज़रिया
निंदिया न आये, निंदिया न आये
रैना बीती जाये..



Movie/Album: अमर प्रेम (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

Sunday, 23 August 2020

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा
कहा दो दिलों ने, कि मिलकर कभी हम, ना होंगे जुदा

ये क्या बात है, आज की चाँदनी में
के हम खो गये, प्यार की रागनी में
ये बाहों में बाहें, ये बहकी निगाहें
लो आने लगा ज़िन्दगी का मज़ा
ये रातें, ये मौसम...

सितारों की महफ़िल ने करके इशारा
कहा अब तो सारा जहां है तुम्हारा
मोहब्बत जवां हो, खुला आसमां हो
करे कोई दिल आरजू और क्या
ये रातें, ये मौसम...

कसम है तुम्हें, तुम अगर मुझ से रूठे
रहे सांस जब तक ये बंधन ना टूटे
तुम्हें दिल दिया है, ये वादा किया है
सनम मैं तुम्हारी रहूंगी सदा
ये रातें, ये मौसम...

Movie/Album: दिल्ली का ठग (1958)
Music By: रवि
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

Saturday, 22 August 2020

मैं तेरे प्यार में


मैं तेरे प्यार में क्या क्या न बना दिलबर
जाने ये मौसम
मैं घटा प्यार भरी, तू है मेरा बादल
जाने ये मौसम
मैं तेरे प्यार में...

तू है मेरी बंसी मैं हूँ तेरा कान्हा
तेरा-मेरा प्यार है सदियों पुराना
दिल के हर तार में है राग तेरा हमदम
जाने ये मौसम...

तू है मोरा फुलवा, मैं हूँ तेरी खुशबू
देस-बिदेस मा संग-संग घूमूँ
तू है गुलज़ार मेरा, मैं हूँ तेरी शबनम
जाने ये मौसम...

तू है मेरी मन्ज़िल, मैं हूँ तेरा साहिल
करके रहेंगे इक दिन हासिल
चले तू ही गोरी दिल में सदा छम छम
मैं घटा प्यार भरी...



Movie/Album: ज़िद्दी (1964)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: गीता दत्त, मन्ना डे

Friday, 21 August 2020

ये हवा, ये नदी का किनारा

ये हवा, ये नदी का किनारा
चाँद तारों का रंगीं इशारा
कह रहा है बेख़बर
हो सके तो प्यार कर
ये समां मिलेगा फिर न दोबारा
ये हवा, ये नदी का किनारा...

ये रात ढलने न पाये, होने न पाये सवेरा
तू भी उठा लंबी पलकें, जुल्फों को मैंने बिखेरा
यूँ ही चंदा तले, मेरी नैय्या चले
तेरी बाहों का ले के सहारा
ये हवा, ये नदी का किनारा...

आजा पिया प्यारी हैं रातें
गोरी आजा कर लें दो बातें

ऐसे मिले आज सैय्याँ, तेरी नज़र मेरी आँखें
धड़कन मेरी तेरा दिल हो, लब हो मेरे, तेरी बातें
डरे काहे को दिल सजना खुल के मिल
क्या करेगा ज़माना हमारा
डरे काहे को दिल गोरी आ खुल के मिल
क्या करेगा ज़माना हमारा
ये हवा, ये नदी का किनारा...

Movie/Album: घर संसार (1958)
Music By: रवि
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, मन्ना डे

Thursday, 20 August 2020

ये किसने गीत छेड़ा

ये किसने गीत छेड़ा, दिल मेरा नाचे थिरक-थिरक
ये किसकी ज़ुल्फ़ बिखरी, जग सारा गया महक-महक

चोरी-चोरी, हौले-हौले, ठण्डी-ठण्डी हवा आए
कलियों के मुख चूमे, बगिया को दुलराए
डाली-डाली जाए लचक-लचक
किसकी ज़ुल्फ़ बिखरी
ये किसने गीत छेड़ा...

तुमने ही किया टोना, तुमने ही जादू फेरा
अनजानी डगरी पे चला देखो मन मेरा
मतवाला गया बहक-बहक
किसने गीत छेड़ा
ये किसकी ज़ुल्फ़ बिखरी...

एक बाज़ी मैंने जीती, एक बाज़ी दिल हारा
मेरे साजन तेरे कारन, मैंने छोड़ा जग सारा
संग तेरे चली रुनक-झुनक
किसने गीत छेड़ा...

Movie/Album: मेरी सूरत तेरी आँखें (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: सुमन कल्याणपुर, मुकेश

Wednesday, 19 August 2020

तेरे ख़यालों में

तेरे ख़यालों में, तेरे ही ख़्वाबों में
दिन जाए रैना जाए रे
जाने ना तू साँवरिया

फूलों के मौसम ने, कोयल की पंचम ने
रंगीन सपने जगाए
तरसे बहरों को, तेरे नज़ारों को
दिल की कली खिल ना पाए रे
जाने ना तू...

पास जो आती हूँ, कुछ कहने जाती हूँ
मेरी ज़ुबाँ लड़खड़ाए
बेबस बेचारी मैं, अपने से हारी मैं
पछताऊँ नेहा लगाए रे
जाने ना तू...

कितने बहानों से, दिलकश तरानों से
आवाज़ तेरी बुलाए
छुपने-छुपाने में, यूँ आने-जाने में
ये आग बढ़ती ही जाए रे
जाने ना तू...


Movie/Album: मेरी सूरत तेरी आँखें (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

Tuesday, 18 August 2020

नाचे मन मोरा मगन

नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा
कुहू के कोयलिया
कुहू के कोयलिया कहीं दूर पपीहा पुकारे
झूला झूले सखियाँ
झूला झूले सखियाँ के घर आजा बालम हमारे
घिर आए
बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा
नाचे रे मन मोरा रे
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा
यहीं रुक जाए
यहीं रुक जाए, ये श्याम आज ढलने ना पाए
टूटे ना ये सपना
टूटे ना ये सपना कोई अब मुझे ना जगाए
घिर आए
बदरा घिर आए, रुत है भीगी-भीगी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा
ए नाचे मन मोरा
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
नाचे मन मोरा मगन तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा धी गी धी गी
तिघ धा धी गी धी गी


चित्रपट / Film: मेरी सूरत तेरी आंखें-(Meri Soorat Teri Aankhen)1963
संगीतकार / Music Director: सचिन देव बर्मन-(S D Burman)
गीतकार / Lyricist: शैलेन्द्र-(Shailendra)
गायक / Singer(s): मोहम्मद रफ़ी-(Mohammad Rafi)

Monday, 17 August 2020

तेरे बिन सूने नयन हमारे


तेरे बिन सूने नयन हमारे
बाट तकत गए साँझ-सकारे, हाय
तेरे बिन सूने...

रात जो आए, ढल जाए प्यासी
दिन का है दूजा नाम उदासी
निंदिया न आए, अब मेरे द्वारे
तेरे बिन सूने…

जग में रहा मैं, जग से पराया
साया भी मेरा मेरे पास ना आया
हँसने के दिन भी रोके गुज़ारे
तेरे बिन सूने…

ओ अनदेखे, ओ अनजाने
छुपके ना गा ये प्रेम तराने
कौन है तू, मोहे कुछ तो बता रे
तेरे बिन सूने…



Movie/Album: मेरी सूरत तेरी आँखें (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

Sunday, 16 August 2020

आन मिलो आन मिलो

आन मिलो आन मिलो
श्याम सांवरे आन मिलो
आन मिलो आन मिलो
श्याम सांवरे
ब्रिज में अकेली राधे खोई खोई फिरे
ओ राधे खोई खोई फिरे ओ कान्हा आन मिलो ओ...
.आन मिलो आन मिलो
श्याम सांवरे आन मिलो
वृंदावन की गलियन में तुम बिन जियरा न लागे
हो जियरा न लागे
निस दिन तुमरी बाट निहारे
व्याकुल नैना भागे
हो व्याकुल नैना भागे
अब ही ऐसी दशा है मन की
का हुई है फिर आगे रे
ब्रिज में अकेली राधे खोई खोई फिरे
ओ राधे खोई खोई फिरे ओ कान्हा आन मिलो ओ...
.आन मिलो आन मिलो
श्याम सांवरे आन मिलो
आज न काहे जमुना तीरे मुरली मधुर बजाई
हो... मुरली मधुर बजाई
आज न काहे सखियन संग हिलमिल रास रचाई
हो... हिलमिल रास रचाई
हमरा आंगन छोड़ के तोहे कौन नगरीय भायी रे
ब्रिज में अकेली राधे खोई खोई फिरे
ओ राधे खोई खोई फिरे ओ कान्हा आन मिलो ओ...
.आन मिलो आन मिलो
श्याम सांवरे आन मिलो
अजहुँ जो न भेजी मोहन तैने कोई खबरिया
ओ... ओ... ओ... ओ... ओ... ओ... ओ... ओ...
ओ... ओ... ओ... ओ... ओ...
अजहुँ जो न भेजी मोहन तैने कोई खबरिया
ओ तैने कोई खबरिया
हो जईये एक ब्रिज की बाला रो रो कर बावरिया
ओ... ओ... ओ... ओ... रो रो कर बावरिया
धीर बन्धाजा
धीर बन्धाजा मुख दिखलाजा नटनागर सांवरिया रे
ब्रिज में अकेली राधे खोई खोई फिरे
ओ राधे खोई खोई फिरे
ओ कान्हा आन मिलो आन मिलो.
श्याम सांवरे आन मिलो.

चित्रपट / Film: Devdas (1955)
संगीतकार / Music Director: सचिन देव बर्मन-(S D Burman)
गीतकार / Lyricist: साहिर लुधियानवी-(Sahir Ludhianvi)
गायक / Singer(s): गीता दत्त-(Geeta Dutt),  मन्ना डे-(Manna De)

Saturday, 15 August 2020

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब

 कसमे वादे प्यार वफ़ा सब

बातें हैं बातों का क्या
कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
होगा मसीहा...
होगा मसीहा सामने तेरे
फिर भी न तू बच पायेगा
तेरा अपना...
तेरा अपना खून ही आखिर
तुझको आग लगाएगा
आसमान के...
आसमान के उड़ने वाले
मिट्टी में मिल लगाएगा
कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
सुख में तेरे...
सुख में तेरे साथ चलेंगे
दुख में सब मुख मोड़ेंगे
दुनिया वाले...
दुनिया वाले तेरे बनकर
तेरा ही दिल तोड़ेंगे
देते है...
देते हैं भगवान को धोखा
इन्सां को क्या छोड़ेंगे
कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या

Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मन्ना डे

Friday, 14 August 2020

पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे


पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे
के मैं तन मन की सुध-बुध गवाँ बैठी
हर आहट पे समझी वो आय गयो रे
झट घूँघट में मुखड़ा छुपा बैठी

मोरे अंगना में जब पुरवैया चली
मोरे द्वारे की खुल गई किवड़िया
मैंने जाना के आ गये सावारियाँ मोरे
झट फूलन की सजिया पे जा बैठी
पिया ऐसो जिया में...

मैंने सेंदूर से माँग अपनी भरी
रूप सैयाँ के कारण सजाया
इस डर से के पी की नजर ना लगे
झट नैनन में कजरा लगा बैठी
पिया ऐसो जिया में...



Movie/Album: साहिब बीबी और ग़ुलाम (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: गीता दत्त

Thursday, 13 August 2020

दिल की गिरह खोल दो

दिल की गिरह खोल दो
चुप ना बैठो, कोई गीत गाओ
महफ़िल में अब कौन है अजनबी
तुम मेरे पास आओ
दिल की गिरह खोल दो...

मिलने दो अब दिल से दिल को
मिटने दो मजबूरियों को
शीशे में अपने डुबो दो
सब फ़ासलो दूरियों को
आँखों में मैं मुस्कुराऊँ तुम्हारी
जो तुम मुस्कुराओ
महफ़िल मे अब कौन...

हम तुम ना हम तुम रहें अब
कुछ और ही हो गये अब
सपनों के झिलमिल नगर में
जाने कहाँ खो गये अब
हमराह पूछे किसी से
न तुम अपनी मंज़िल बताओ
महफ़िल मे अब कौन...

कल हमसे पूछे ना कोई
क्या हो गया था तुम्हें कल
मुड़कर नहीं देखते हम
दिल ने कहा है चला चल
जो दूर पीछे कहीं रह गये
अब उन्हें मत बुलाओ
महफ़िल मे अब कौन...

Movie/Album: रात और दिन (1967)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर, मन्ना डे

Wednesday, 12 August 2020

गोरी तोरि पैजनिया

गोरी तोरि पैजनिया
गोरी तोरि पैजनिया पैजनिया
गोरी तोरि पैजनिया पैजनिया
गोरी तोरि पैजनिया
मन के खोले भेद सजनिया
मन के खोले भेद सजनिया
गोरी तोरि पैजनिया
गोरी तोरि पैजनिया पैजनिया
गोरी तोरि पैजनिया

बैरन कहाँ सुनती है
कहाँ सुनती है बैरन
बैरन कहाँ सुनती है
यह रोके कब रुकती है
बैरन कहाँ सुनती है
ये छम से बज उठती है
ये छम से बज उठती है
नि प् म रे नि सा
तोहे बना देगी ये दुलहनिया
गोरी तोरी
गोरी तोरि पैजनिया पैजनिया
गोरी तोरि पैजनिया

आ आ आ आ आ
घर से निकलती है तू
घर से निकलती निकलती है तू
घर से निकलती है तू
गिरती संभलती है तू
घर से निकलती
घर से निकलती है तू
गिरती संभलती है तू
कुछ ऐसे चलती है तू
कुछ ऐसे चलती है तू
ठुमक ठुमक के
घायल जैसे कोई हिरनिया
गोरी तोरी गोरी तोरी
गोरी तोरि पैजनिया पैजनिया
गोरी तोरी पाइ गोरी गोरी
गोरी तोरी पैजन पैजनिया
गोरी तोरी हाँ गोरी तोरी हाँ
गोरी तोरि गोरी तोरि पैजनिया.
Movie/album: मेहबूबा

Singers: प्रबोध चन्द्र डे (मन्ना डे)

Song Lyricists: आनंद बक्शी

Music Composer: राहुल देव बर्मन
Music Director: राहुल देव बर्मन

Tuesday, 11 August 2020

तेरे नैना तलाश करे जिसे

खोयी खोयी आँख है झुकी पलक है

जहाँ जहाँ देखेगा तू वहीं झलक है
खोयी खोयी ...
तेरे नैना तलाश करे जिसे

वो है तुझी में कहीं दीवाने
तेरे नैना ...
यहाँ दो रूप हैं हर एक के

यहाँ नज़रें उठाना ज़रा देख के
ओ जब उस की मुहब्बत में गुम है तू
वही सूरत नज़र आयेगी चार सू
कौन क्या है मन के सिवा ये कोई क्या जाने
तेरे नैना ...
ये जवान रात ले के तेरा नाम

कहे हाथ बढ़ा कोई हाथ थाम
ओ काली अलका के बादल में बिजलियाँ

गोरी बाहों में चाहत की अंगड़ाइयाँ
जो अदा है इशारा है प्यार का
ओ दीवाने तुझे चाहिये और क्या
पर रुक जा मन की सदा भी सुन दीवाने
तेरे नैना ...



चित्रपट / Film: तलाश-(Talaash)
संगीतकार / Music Director: सचिन देव बर्मन-(S D Burman)
गीतकार / Lyricist: मजरूह सुलतानपुरी-(Majrooh Sultanpuri)
गायक / Singer(s): मन्ना डे-(Manna De)