Sunday, 31 January 2021

कोई दोस्त है न

कोई दोस्त है न रक़ीब है
तेरा शहर कितना अजीब है
कोई दोस्त है...

वो जो इश्क़ था वो जुनून था
ये जो हिज्र है ये नसीब है
कोई दोस्त है...

यहाँ किस का चेहरा पढ़ा करूँ
यहाँ कौन इतना करीब है
तेरा शहर कितना...

मैं किसे कहूँ मेरे साथ चल
यहाँ सब के सर पे सलीब है
कोई दोस्त है...

Movie/Album: विज़न्स- वॉल्यूम 2 (1992 )
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: राना सहरी
Performed By: जगजीत सिंह


Saturday, 30 January 2021

खामोशियाँ गुनगुनाने लगी

खामोशियाँ गुनगुनाने लगी
तनहाईयाँ मुस्कुराने लगी
सरगोशी करे हवा, चुपके से मुझे कहा
दिल का हाल बता, दिलबर से ना छुपा
सुन के बात ये, शर्म से मेरी
आँखें झुक जाने लगी
खामोशियाँ गुनगुनाने लगी...

जाग उठा है सपना, किसका मेरी इन आँखों में
एक नयी ज़िन्दगी, शामिल हो रही साँसों में
किसी की आती है, सदा हवाओं में
किसी की बातें हैं, दबी-सी होंठों में
रात-दिन मेरी आँखों में कोई
परछाई लहराने लगी
खामोशियाँ गुनगुनाने लगी...

खामोशियाँ गुनगुनाने लगी
तनहाईयाँ मुस्कुराने लगी
दिल का ये कारवाँ, यूँ ही था रवाँ-रवाँ
मंज़िल न हमसफ़र, लेकिन नये मेहरबां
तेरी वो एक नज़र कर गई असर
दुनिया संवर जाने लगी
खामोशियाँ गुनगुनाने लगी...

बेखयाली में भी, आता है ख्याल तेरा
बेकरारी मेरी, करती है सवाल तेरा
तेरी वफाओं की, उम्मीदें है मुझको
तेरी निगाहों की, पनाह दे मुझको
सुन ऐ हमनशीं, आस ये तेरी
मुझको तड़पाने लगी
खामोशियाँ गुनगुनाने लगी...

शर्म-ओ-हया से कह दो, ख़ुदा-हाफिज़ ओ मेरी जाना
है घड़ी मिलन की, खुदारा लौट के ना आना
रात का पर्दा हमारी ही ख़ातिर
सजे हैं हम भी तो तुम्हारी ही ख़ातिर
जैसे-जैसे तुम पास आते हो
साँसें रुक जाने लगी
खामोशियाँ गुनगुनाने लगी...

Movie/Album: वन २ का ४ (2001)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: महबूब
Performed By: लता मंगेशकर, सोनू निगम

Friday, 29 January 2021

रूबी रूबी

रूबी, रूबी
तू, रूबी-रूबी, रूबी-रूबी
रूबी-रूबी
हो जा रूबरू
तू, रूबी-रूबी...

हो जाऊँ मैं धुआँ, धुआँ
आऊँ वहाँ, तू हो जहाँ
छू के तुझे, बादल बनूँ
पगला हूँ मैं, सपने बुनूँ
रूबी-रूबी, मेरी रूबी
तेरे बिना रूबी
दिल की है नैय्या डूबी
ज़िद्दी तो होगी तू भी
रूबी, रूबी...

बड़ी मटमैली, दुश्मन दुनिया
है सबसे बड़ी, उलझन दुनिया
है तोहमत यार, लांछन दुनिया
मुझे रास नहीं है
ये फाँस रही है ये दुनिया
चल, रूबी रूबी रूबी तू भी
मेरे जैसी हो जा हुबहू
तू, रूबी-रूबी...
हो जाऊँ मैं धुआँ...

रूबी रूबी, मेरी रूबी
चढ़ता जाए, रूबी नशा है
बढ़ता जाए, नशा नशा है
उतरेगा ना, रूबी नशा है
मैंने मारा, नशा नशा है
बाहर नाचे, रूबी नशा है
अंदर झूमे, नशा नशा है
मुझे रास नहीं है...

Movie/Album: संजू (2018)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: शास्वत सिंह, पूर्वी कौटिश


Thursday, 28 January 2021

मुझे चाँद पे ले चलो

मुझे चाँद पे ले चलो
तारे दिखा दो मुझे
है रात भर का सफ़र ये
कल को ना मिलना मुझे
मुझे चाँद पे ले चलो
तारे दिखा दो मुझे
शम्मा सी मैं जल रही हूँ
आओ बुझा दो मुझे
मुझे चाँद पे...

माना अभी बहकी हूँ
चाहत में मैं महकी हूँ
मैखाना पैमाना मैं
पीने से डरता है क्यूँ
ना तू शरीफों सा है
ना मैं शरीफों सी हूँ
तेरे मेरे दरमियाँ
हैं फासले बोल क्यूँ
मुझे चाँद पे...

Movie/Album: संजू (2018)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: निकिता गाँधी


Wednesday, 27 January 2021

उर्वशी उर्वशी

मरहबा मरहबा

उर्वशी, उर्वशी, टेक इट ईज़ी उर्वशी
उंगली जैसी दुबली को नहीं चाहिए फार्मसी
उर्वशी, उर्वशी...
जीत का मंत्र है, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
चार दिन की चांदनी, ये जवानी फ़ैंटसी
उर्वशी, उर्वशी...

जानती हो, हिंदी में, प्यार के कितने अक्षर
बोल दो मेरी ख़ातिर, प्यार के दो ही अक्षर
जीत का मंत्र...

चित्रहार में बिजली उड़ गई, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
पढ़ने पर भी फेल हो गए, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
बाप ने बोला, अम्मा का दुश्मन, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
पाप करे और गंगा नहाये, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
उर्वशी, उर्वशी, टेक इट ईज़ी उर्वशी

जानती हो, इतना तो, बदन में लाखों नाड़ी
बता दो मुझ को इतना, कहाँ है प्यार की नाड़ी
जीत का मंत्र...

नज़र के मिल जाने से ही, शील तो भंग नहीं होता
बिल्लियाँ ना शाकाहारी, हर कोई राम नहीं होता
भलाई कभी औरतों की, क्रांति के बिना नहीं होगी
ज़माना बदल गया प्यारे, पुरानी बात नहीं होगी

फ़िलम देखने वो नहीं आई, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
बगल सीट पर बुड्ढी हो तो, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
संडे को भी छुट्टी न हो, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
प्यार करे और नोट भी मांगे, टेक इट ईज़ी पॉलिसी
उर्वशी, उर्वशी...

अगर लड़की को अंधेरे में, आँख मारी तो होगा क्या
अगर आज़ादी न हो तो, स्वर्ग मिलने से होगा क्या
क्लास में फिगर नहीं हो तो, वहाँ पढ़ने से होगा क्या
बीस की उमर का जो है खेल, साठ में खेल के होगा क्या

Movie/Album: हमसे है मुक़ाबला (1994)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: पी.के.मिश्रा
Performed By: ए.आर.रहमान, नोएल जेम्स, शंकर महादेवन

Tuesday, 26 January 2021

कहता है मेरा ये दिल

कहता है मेरा ये दिल पिया
कोई है, कोई है ही नहीं
काया है तू, छाया हूँ मैं
तू न हो तो मैं भी नहीं
तू न हो तो मैं भी नहीं

चूड़ी जो खनके तो कहते हैं खन-खन
घुँघरू जो खनके तो कहते हैं छन-छन
खन-खन हो, या फिर छन-छन हो
मतलब इनका है जब तक हों दो
मैं भी हूँ तब तक, जब तक तुम हो
जो सच है, वो तुम मान ही लो
धिनक धिनक धिन...

सुबह के पल या शाम के दम
दिन तो सारा एक ही है
दो आँखों से देखें हम
फिर भी नज़ारा एक ही है
दिल हैं दो लेकिन सनम
प्यार की धारा एक ही है
कहता है मेरा...

सुनी कहानी है ये पुरानी
हंसों का राजा, हंसों की रानी
फ़िरते हैं एक संग हर पल ही
नैन में जब एक नीर भर आए
जुड़वा आँख भी नीर बहाए
प्यार की हो, मन में जल-थल भी
धिनक धिनक धिन...

कहने को दो जिस्म सही
लेकिन बस एक जान हैं हम
कहने को हम दो सपने हैं
लेकिन इक अरमान हैं हम
इतना प्यार हुआ कैसे
सोच के ख़ुद हैरान हैं हम
कहता है मेरा...

Movie/Album: जीन्स (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख़्तर
Performed By: कविता कृष्णमूर्ति

Monday, 25 January 2021

मुस्तफ़ा

ओ याह फ्रेंडशिप
फ्रेंडशिप इज़ व्हॉट वी आर लुकिंग फ़ॉर

मुस्तफ़ा मुस्तफ़ा डोंट वरी मुस्तफ़ा
हम हैं तुम्हारे मुस्तफ़ा
डे बाय डे बढ़ता है, दिल दिल से मिल जाता है
जादू है ऐसा फ्रेंडशिप का
मुस्तफ़ा मुस्तफ़ा...

आँखों की राहों से दिल पे छा जाते हैं
अपने बन जाते हैं जो दिल हैं अनजाने
स्कूलों में यारी है, कॉलेज में यारी है
ये ज़िन्दगी है यारी, सुन ले दीवाने
मिलना मिलाना है, मस्ती लुटाना है
यारी के आगे क्या ये जल्दी सुनना है
खुशियों के सागर में, यारी की कश्ती है
न है किनारा यारा बढ़ते जाना है
मुस्तफ़ा मुस्तफ़ा...

ये आसमाँ है क्या एक पंछी के आगे
सागर ये क्या है यारा मछली के आगे
तू बस हँसते ही जा, हर पल मुस्काते जा
फिर ग़म की हस्ती क्या यारा तेरे आगे
जीवन तो गाड़ी है, इसको तो चलना है
राहों में स्टेशन तो आते हैं जाते हैं
ग़म तेरा स्टेशन है, इसको तो जाना है
चलता चल, खुशियों का भी स्टेशन आना है
मुस्तफ़ा मुस्तफ़ा...

Movie/Album: दुनिया दिलवालों की (1996)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: पी.के.मिश्रा, महबूब
Performed By: ए.आर.रहमान

Sunday, 24 January 2021

जानाँ

जानाँ जानाँ जानाँ जानाँ

देखा नहीं है तुझको कल से
पल पल कटे मेरा मुश्किल से
आ पूछ ले ज़रा इस दिल से, जानाँ
राहों को मैं तेरे तकता हूँ
जी जी के मैं यहाँ मरता हूँ
मैं प्यार बस, तुझे करता हूँ, जानाँ जानाँ
समझाऊँ मैं कैसे इस दिल को (जानाँ)
ये माने ना, (जानाँ) ये समझे ना
देखा नहीं है तुझको...

इक पल भी लगता है, इक साल जैसा
तेरे बिना ओ जान-ए-जाँ
तू साथ हो मेरे, इक साल इक पल
लगने लगेगा जानाँ
तू झूठ भी कह दे, है प्यार तुझको
मिल जाएगी सारी दुनिया ये मुझको
मैं बन गया हूँ दीवाना
देखा नहीं है तुझको...

तू जो नहीं है तो, लगता है ऐसे
कुछ भी नहीं है ये जहां
मिल के जुदा न हो, इक बार ऐसे
मुझको मेरी जाँ मिल जाना
देखूँ तो मैं देखूँ, तुझको ही जानम
सोचूँ तो मैं सोचूँ, तुझको ही जानम
मर जाऊँगा तेरे बिना
देखा नहीं है तुझको...

Movie/Album: दुनिया दिलवालों की (1996)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: पी.के.मिश्रा, महबूब
Performed By: एस.पी.बालासुब्रह्मण्यम

Saturday, 23 January 2021

रोशन हुई रात

रोशन हुई रात, वो आसमाँ से
उतर के ज़मीं पे आया
रोशन हुई रात, मरियम का बेटा
मुहब्बत के संदेश लाया

दुनिया में वो महरबाँ साथ लाया
सच्चाई के उजाले
दुनिया में बन के मसीहा वो आया
कि हमको दुःखों से बचा ले
रोशन हुई रात...

वो आया सीने से उनको लगाने
जो हैं यहाँ बेसहारे
वो आया बाँहों में उनको छुपाने
जो हैं यहाँ ग़म के मारे
रोशन हुई रात, जब जगमगाया
पूरब गगन का सितारा
रोशन हुई रात, हुक़्म-ए-ख़ुदा से
मरियम ने येसू पुकारा
रोशन हुई रात...

Movie/Album: सपने (1997)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख़्तर
Performed By: अनुराधा श्रीराम

Friday, 22 January 2021

रंग दे बसंती

थोड़ी सी धूल मेरी
धरती की मेरे वतन की
थोड़ी सी धूल मेरी
धरती की मेरे वतन की
थोड़ी सी खुशबू बौराई सी, मस्त पवन की
थोड़ी सी धौंकने वाली
धक-धक धक-धक धक-धक साँसें
जिनमें हो जुनूँ-जुनूँ वो बूंदें लाल लहू की
ये सब तू मिला-मिला ले
फिर रंग तू खिला-खिला ले
ये सब तू...
और मोहे तू रंग दे बसंती यारा
मोहे तू रंग दे बसंती
मोहे मोहे तू रंग दे बसंती
मोहे मोहे तू...
ओ मोहे रंग दे बसंती, बसंती रंग दे बसंती
ओ मोहे रंग दे...

सपने रंग दे, अपने रंग दे
खुशियाँ रंग दे, ग़म भी रंग दे
नस्लें रंग दे, फ़सलें रंग दे
रंग दे धड़कन, रंग दे सरगम
रंग दे सूरत, रंग दे दर्पण
मोहे मोहे तू रंग दे बसंती यारा
मोहे तू रंग दे बसंती
थोड़ी सी धूल मेरी...

धीमी आँच पे तू, ज़रा इश्क चढ़ा
थोड़े झरने ला, थोड़ी नदी मिला
थोड़े सागर ला, थोड़ी गागर ला
थोड़ा छिड़क-छिड़क, थोड़ा हिला-हिला
फिर एक रंग तू खिला-खिला
मोहे मोहे तू रंग दे बसंती यारा
मोहे तू रंग दे बसंती

बस्ती रंग दे, हस्ती रंग दे
हँस-हँस रंग दे, नस-नस रंग दे
बचपन रंग दे, जोबन रंग दे
अब देर ना कर सचमुच रंग दे
रंगरेज़ मेरे सब कुछ रंग दे
मोहे मोहे तू रंग दे बसंती यारा
मोहे तू रंग दे बसंती
थोड़ी सी धूल मेरी...

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: दलेर मेहंदी, के एस चित्रा

Thursday, 21 January 2021

तू बिन बताए

तू बिन बताए, मुझे ले चल कहीं
जहाँ तू मुस्कुराए, मेरी मंज़िल वहीं
तू बिन बताए...

मीठी लगी, चख के देखी अभी
मिश्री की डली, ज़िन्दगी हो चली
जहाँ है तेरी बाहें, मेरा साहिल वहीं
तू बिन बताए...

मन की गली, तू फुहारों सी आ
भीग जाए मेरे, ख्वाबों का क़ाफिला
जिसे तू गुनगुनाए, मेरी धुन है वही
तू बिन बताए...

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: नरेश अय्यर, मधुश्री


Wednesday, 20 January 2021

खलबली

खलबली है खलबली
खलबली है खलबली
खलबली है खलबली
है खलबली
खलबली है खलबली...

खलबली है खलबली...
शोला शोला बल खाए
दरिया दरिया लहराए
ज़र्रा-ज़र्रा थर्राए
है खलबली
शोला शोला बल खाए...
खलबली है खलबली...

ज़िद्दी..
ज़िद्दी ज़िद्दी ये ज़बाँ
ज़िद्दी ज़िद्दी अरमां
ज़िद्दी है तूफ़ां
ज़िद्दी हम भी यहाँ
खलबली है खलबली...

होने-होने दे नशा, खोने-खोने को है क्या
इक साँस में पी जा, ज़रा ज़िन्दगी चढ़ा
है ये तो एक जशन, तू थिरकने दे कदम
अभी साँसों में है दम, अभी चलने दे सितम

आँखों में है खलबली
धड़कनों में खलबली
मौसमों में खलबली
है खलबली

कैसी ये तबदीली है
शीशी बोतल पी ली है
रात नीली-नीली है
है खलबली
हम लपट के साए हैं
हम सुलगने आए हैं
घर बता के आए हैं
है खलबली
हम लपट के साए हैं...

खलबली है खलबली…

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: मोहम्मद असलम, नसीम, ए.आर.रहमान

Tuesday, 19 January 2021

खून चला

कुछ कर गुज़रने को, ख़ून चला ख़ून चला
आँखों के शीशे में, उतरने को ख़ून चला
बदन से टपक कर, ज़मीं से लिपटकर
गलियों से रस्तों से, उभरकर उमड़कर
नए रंग भरने को, ख़ून चला ख़ून चला

खुली सी चोट लेकर, बड़ी सी टीस लेकर
आहिस्ता, आहिस्ता
सवालों की उंगली, जवाबों की मुट्ठी
संग लेकर, खून चला
कुछ कर गुज़रने को...
खून चला...

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: मोहित चौहान

Monday, 18 January 2021

रूबरू

ऐ साला
अभी अभी, हुआ यकीं
की आग है, मुझ में कहीं
हुई सुबह, मैं जल गया
सूरज को मैं, निगल गया
रूबरू, रौशनी
रूबरू, रौशनी, हे

जो गुमशुदा सा, ख्वाब था
वो मिल गया, वो खिल गया
वो लोहा था, पिघल गया
खिंचा-खिंचा, मचल गया
सितार में, बदल गया
रूबरू, रौशनी...

धुआँ छँटा खुला गगन मेरा
नई डगर नया सफ़र मेरा
जो बन सके तू हमसफ़र मेरा
नज़र मिला ज़रा
धुआँ छँटा खुला गगन...

आँधियों से झगड़ रही है लौ मेरी
अब मशालों सी बढ़ रही है लौ मेरी
नामो निशाँ, रहे ना रहे
ये कारवाँ, रहे ना रहे
उजाले मैं, पी गया
रौशन हुआ, जी गया
क्यूँ सहते रहे
रूबरू, रौशनी...

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: नरेश अय्यर, ए आर रहमान

Sunday, 17 January 2021

ललकार

है लिए हथियार दुश्मन ताक में बैठा उधर
और हम तैयार हैं सीना लिए अपना इधर
ख़ून से खेलेंगे होली गर वतन मुश्क़िल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

हाथ जिन में हो जुनूँ कटते नहीं तलवार से
सर जो उठ जाते हैं वो झुकते नहीं ललकार से
हाथ जिन में...
और भड़केगा जो शोला सा हमारे दिल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

हम तो घर से निकले ही थे बाँधकर सर पे कफ़न
जाँ हथेली पर लिए लो बढ़ चले हैं ये क़दम
ज़िन्दगी तो अपनी मेहमां मौत की महफ़िल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

दिल में तूफ़ानों की टोली और नसों में इंक़लाब
होश दुश्मन के उड़ा देंगे हमें रोको ना आज
दूर रह पाए जो हमसे दम कहाँ मंज़िल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना...

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: बिस्मिल अज़ीमाबादी
Performed By: आमिर खान

Saturday, 16 January 2021

मस्ती की पाठशाला

लूज़ कंट्रोल
लूज़ कंट्रोल
वन मोर टाइम
लूज़ लूज़, लूज़ कंट्रोल
लूज़ कंट्रोल
आयम अ रिबेल
आयम अ रिबेल

न कोई पढ़ने वाला
न कोई सीखने वाला
न कोई पढ़ने वाला
न कोई सीखने वाला
अपनी तो पाठशाला, मस्ती की पाठशाला
अपनी तो पाठशाला, मस्ती की पाठशाला

लूज़ कंट्रोल

चेहरे की किताबें हैं, हम वो पढ़ने आते हैं
ये सूरत तेरी मेरी, मोबाइल लाइब्रेरी
यारों की इक्वेशन है, लव मल्टिप्लिकेशन है
जिसने दिल को जीता है, वो अल्फा है थीटा है

लूज़ कंट्रोल...

टल्ली हो कर गिरने से, समझी हमने ग्रैविटी
इश्क का प्रैक्टिकल किया, तब आई क्लैरिटी
ना कोई पढ़ने वाला, ना कोई सीखने वाला
नाटा ये सन्नाटा है, देखो लंबू शोर है
हर दिल में बुड़-बुड़ करता, एच टू एस ओ फोर है
ना कोई पढ़ने वाला, ना कोई सीखने वाला
अपनी तो पाठशाला...

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: मोहम्मद असलम, नरेश अय्यर


Friday, 15 January 2021

कभी कभी अदिति

कभी कभी अदिति जिंदगी में यूँ ही कोई अपना लगता है
कभी कभी अदिति वो बिछड़ जाए तो एक सपना लगता है
ऐसे में कोई कैसे अपने आंसुओं को बहने से रोके
और कैसे कोई सोचले Everything's Gonna Be Okay

कभी कभी तो लगे जिंदगी में रही ना खुशी और ना मज़ा
कभी कभी तो लगे हर दिन मुश्किल और हर पल एक सज़ा
ऐसे में कोई कैसे मुस्कुराए, कैसे हंस दे खुश होके
और कैसे कोई सोचले Everything's Gonna Be Okay

सोच ज़रा जानेजां तुझको हम कितना चाहते हैं
रोते हैं हम भी अगर तेरी आंखों में आंसूं आते हैं
गाना तो आता नहीं है मगर फ़िर भी हम गाते हैं
हे अदिति माना कभी कभी सारे जहाँ में अँधेरा होता है
लेकिन रात के बाद ही तो सवेरा होता है

कभी कभी अदिति जिंदगी में यूँ ही कोई अपना लगता है
कभी कभी अदिति वो बिछड़ जाए तो एक सपना लगता है
हे अदिति हंस दे हंस दे हंस दे हंस दे हंस दे तू ज़रा
नहीं तो बस थोड़ा थोड़ा थोड़ा थोड़ा थोड़ा थोड़ा मुस्कुरा

तू खुश है तो लगे की जहाँ में छाई है खुशी
सूरज निकले बादलों से और बाँटें जिंदगी
सुन तो ज़रा मदहोश हवा तुझसे कहने लगी
की अदिति वो जो बिछड़ते हैं एक ना एक दिन फ़िर मिल जाते
ये अदिति जाने तू या जाने न फूल फ़िर खिल जाते हैं

Movie/Album: जाने तू या जाने ना (2008)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: अब्बास टायरवाला
Performed By: राशीद अली

Thursday, 14 January 2021

गुजारिश

तू मेरी अधूरी प्यास प्यास
तू आ गयी मन को रास रास
अब तो तू आजा पास पास
है गुजारिश

है हाल तो दिल का
तंग तंग
तू रंग जा मेरे
रंग रंग
बस चलना मेरे
संग संग
है गुजारिश

कह दे तू हाँ तो जिंदगी
झरनों सी छूट के हँसेगी
मोती होंगे मोती राहों में

शीशे के ख्वाब लेके
रातों में चल रहा हूँ
टकरा ना जाऊं कहीं
आशा की लौ है रोशन
फिर भी तूफ़ान का डर है
लौ बुझ ना जाए कहीं
बस एक हाँ की गुजारिश
फिर होगी खुशियों की बारिश
तू मेरी अधूरी..

चंदा है आसमां है
और बादल भी घने हैं
ये चंदा छुप जाए ना
तन्हाई डस रही है
और धड़कन बढ़ रही है
इक पल भी चैन आए ना
कैसी अजब दास्ताँ है
बेचैनियाँ बस यहाँ हैं
तू मेरी अधूरी..

Movie/Album: गजनी (2008)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: जावेद अली, सोनू निगम

Wednesday, 13 January 2021

मसाकली

ऐ मसाकली मसाकली
उड़ मटक कली मटक कली

ज़रा पंख झटक गई
धूल अटक और लचक मचक के दूर भटक
उड़ डगर-डगर कसबे कुचे नुक्कड़ बस्ती
में ये ये ये
इतड़ी से मुड़ अदा से उड़
कर ले पूरी दिल की तमन्ना
हवा से जुड़ अदा से उड़
फुर्र फुर्र फुर्र फुर्र
तू है हिरा पन्ना रे

घर तेरा सलोनी
बादल की कॉलोनी
दिखला दे ठेंगा इन सबको जो उड़ना ना जाने
उड़ियो ना डरियो
कर मनमानी मनमानी मनमानी
बढ़ियो ना मुड़ियो कर नादानी
तन तान ले मुस्कान ले
कह सना नाना नाना हवा
बस ठान ले तू जान ले
कह सना नाना न न न हवा

तुझे क्या गम तेरा रिश्ता
गगन की बांसुरी से है
पवन की गुफ्तगू से है
सूरज की रोशनी से है
उड़ियो ना डरियो
कर मनमानी मनमानी मनमानी
बढ़ियो ना मुड़ियो कर नादानी
तन तान ले मुस्कान ले
कह सना नाना नाना हवा
बस ठान ले तू जान ले
कह सना नाना न न न हवा

Movie/Album: दिल्ली 6 (2009)
Music By: ए आर रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: मोहित चौहान

Tuesday, 12 January 2021

मेहरबान

तू है ज़बां, मैं हूँ बयां
तू है नेहा, मैं हूँ हया

तेरे बिना मैं हूँ बे-ज़मीन
तेरे बिना मैं बे=आसमां

तू है नदियाँ, मैं हूँ संगम
तू नया साल, मैं पहला मौसम

मेहरबान

तू है सना, मैं हूँ अना
तू हथेली, मैं हूँ हेना

आज ऐलान ये कर देंगे, हम एक हैं एक रहेंगे
जो आ जाए कोई तूफ़ान, कभी राह से हम ना हटेंगे
इस बेरंगी दुनिया को, प्यार से हम रंग देंगे
वफ़ा का दिया जलाएंगे, हर घर में नूर बहेंगे

तू है नज़र, मैं नज़ारा
तू है सागर, मैं किनारा
तू है ज़बान, मैं हूँ बयान
तू है नेहा, मैं हूँ हया

मेहरबान

Movie/Album: अदा...A Way Of Life (2008)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: रकीब आलम
Performed By: ए.आर.रहमान

Monday, 11 January 2021

जय हो

जय हो
आजा आजा जींद शामियाने के तले
आजा ज़री वाले नीले आसमान के तले
जय हो

रत्ती रत्ती सच्ची मैंने जान गंवाई है
नच-नच कोयलों पे रात बिताई है
अंखियों की नींद मैंने फूंकों से उड़ा दी
गिन गिन तारे मैंने ऊँगली जलाई है

चख ले हाँ चख ले ये रात शहद है
चख ले रख ले
दिल है दिल आखरी हद है
रख ले काला काला काजल तेरा
कोई काला जादू है ना

कब से हाँ कब से जो लब पे रुकी है
कह दे कह दे हाँ कह दे
अब आँख झुकी है
ऐसी ऐसी रोशन आँखें
रोशन दोनों हीरे हैं क्या

Movie/Album: स्लमडॉग मिलिनेयर (2008)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान, सुखविंदर सिंह, तन्वी शाह, महालक्ष्मी अईयर

Sunday, 10 January 2021

यूँ ही चला चल राही

यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीन है ये दुनिया
भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है ये दुनिया

ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे
दिल को है क्यों बेताबी
किससे मुलाक़ात होनी है
जिसका कबसे अरमां था
शायद वही बात होनी है

यूँ ही चला चल राही
जीवन गाड़ी है समय पहिया
आँसू की नदिया भी है
खुशियों की बगिया भी है
रस्ता सब तेरा तके भैया

देखूं जिधर भी इन राहों में
रंग पिघलते हैं निगाहों में
ठंडी हवा है ठंडी छाँव है
दूर वो जाने किसका गाँव है
बादल ये कैसा छाया
दिल ये कहाँ ले आया
सपना ये क्या दिखलाया है मुझको
हर सपना सच लगे, जो प्रेम अगन जले
जो राह तू चले अपने मन की
हर पल की सीप से मोती ही तू चुने
जो सदा तू सुने अपने मन की

मन अपने को कुछ ऐसे हल्का पाए
जैसे कन्धों पे रखा बोझ हट जाए
जैसे भोला सा बचपन फिरसे आये
जैसे बरसों में कोई गंगा नहाए
खुल सा गया है ये मन
खुल सा गया हर बंधन
जीवन अब लगता है पावन मुझको
जीवन में प्रीत है, होठों पे गीत है
बस ये ही जीत है सुन ले राही
तू जिस दिशा भी जा, तू प्यार ही लूटा
तू दीप ही जला, सुन ले राही

यूँ ही चला, चल राही
कौन ये मुझको पुकारे
नदियाँ पहाड़ झील और झरने, जंगल और वादी
इनमें है किसके इशारे

Movie/Album: स्वदेस (2004)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: उदित नारायण, हरिहरन, कैलाश खेर


Saturday, 9 January 2021

रुत आ गयी रे

रुत आ गयी रे
रुत छा गयी रे

पीली-पीली सरसों फूले
पीले-पीले पत्ते झूमें
पीहू-पीहू पपीहा बोले
चल बाग़ में

धमक-धमक ढोलक बाजे
छनक-छनक पायल छनके
खनक-खनक कंगना बोले
चल बाग़ में

चुनरी जो तेरी उड़ती है
उड़ जाने दे
बिंदिया जो तेरी गिरती है
गिर जाने दे


गीतों की मौज आयी
फूलों की फौज आयी
नदियाँ में जो धूप घुली
सोना बहा...
अम्बवा से है लिपटी
एक बेल बैले की
तू ही मुझसे है दूर
आ पास आ...
मुझको तो साँसों से छु ले
झूलूँ  इन बाहों के झूले
प्यार थोड़ा सा मुझे दे के
मेरे जानों दिल तू ले ले...

तू जब यूं सजती है
इक धूम मचती है
सारी गलियों में
सारे बाज़ार में...
आँचल बसंती है
उसमें से छनती है
जो मैंने पूजी है
मूरत प्यार में...
जान कैसी है ये डोरी
मैं बंधा हूँ जिससे गोरी
तेरे नैनों ने मेरी नींदों की
कर ली है चोरी...

रुत आ गयी रे
रुत छा गयी रे

Movie/Album: 1947 अर्थ (1999)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: सुखविंदर सिंह

Friday, 8 January 2021

तू ही रे

तू ही रे, तू ही रे, तेरे बिना मैं कैसे जीयूं
आजा रे, आजा रे, यूँ ही तड़पा ना तू मुझको
जान रे, जान रे, इन साँसों में बस जा तू
चाँद रे, चाँद रे, आजा दिल की ज़मीन पे तू

चाहत है अगर आके मुझसे मिल जा तू
या फिर ऐसा कर, धरती से मिला दे मुझको

इन साँसों का देखो तुम पागलपन के
आए नहीं इन्हें चैन
मुझसे ये बोली मैं राहों में तेरी
अपने बिछा दूं ये नैन
इन ऊंचे पहाड़ों से जां दे दूंगा मैं
अगर तुम ना आई कहीं
तुम उधर जान उम्मीद मेरी जो तोड़ो
इधर ये जहां छोडू मैं
मौत और ज़िन्दगी, तेरे हाथों में दे दिया रे

आई रे, आई रे, ले मैं आई हूँ तेरे लिए
तोड़ा रे, तोड़ा रे, हर बंधन को प्यार के लिए
जान रे, जान रे, आजा तुझमे समां जाऊं मैं
दिल रे, दिल रे, तेरी साँसों में बस जाऊं मैं

सौ बार बुलाए मैं सौ बार आऊँ,
इक बार जो दिल दिया
इक आँख रोये तो दूजी बोलो,
सोयेगी कैसे भला,
इन प्यार की राहों में पत्थर हैं कितने
उन सबको ही पार किया
इक नदी हूँ मैं चाहत भरी आज मिलने
सागर को आई यहाँ
सजना, सजना, आज आंसू भी मीठे लगे

पल-पल पल-पल वक़्त तो बीता जाए रे
ज़रा बोल ज़रा बोल वक़्त से के वो थम जाए रे
आई रे, आई रे, ले मैं आई हूँ तेरे लिए
जान रे, जान रे, आजा तुझमें समा जाऊं मैं

Movie/Album: बॉम्बे (1995)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: वायरामुथु (तमिल)
Performed By: हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति

Thursday, 7 January 2021

लुका छुपी

लुका छुपी बहुत हुई सामने आ जा ना
कहाँ-कहाँ ढूँढा तुझे
थके है अब तेरी माँ
आजा सांझ हुई मुझे तेरी फिकर
धुंधला गयी देख मेरी नज़र आ जा ना
लुका छुपी...

क्या बताऊँ माँ कहाँ हूँ मैं
यहाँ उड़ने को मेरे खुला आसमाँ है
तेरे किस्सों जैसा भोला सलोना जहां है
यहाँ सपनों वाला
मेरी पतंग हो बेफिक्र उड़ रही है माँ
डोर कोई लुटे नहीं, बीच से काटे ना
आजा सांझ हुई...

तेरी राह तके अँखियाँ
जाने कैसा-कैसा होए जिया
धीरे-धीरे आँगन उतरे अँधेरा, मेरा दीप कहाँ
ढलके सूरज करे इशारा, चंदा तू है कहाँ
मेरे चंदा तू है कहाँ
लुका छुपी...

कैसे तुझको दिखाऊँ यहाँ है क्या
मैंने झरने से पानी माँ तोड़ के पीया है
गुच्छा-गुच्छा कई ख्वाबों का उछल के छुआ है
छाया लिए भली धूप यहाँ है
नया-नया सा है रूप यहाँ
यहाँ सब कुछ है माँ फिर भी
लगे बिन तेरे मुझको अकेला
आजा सांझ हुई...

लुका छुपी सरगम 
रेग रेग सस सरे रेरे रेरे रेरे
रेग रेग सस सप मप गम गरे
रेग रेग स सस, सऩ सप म गम गरे
संसं संसं नरें संन धन धप मप गम
पध नसं नसं नध नध पम गरे

रेग रेग ससस सन सप म गम गरे

रेग रेग रेग रेग रेग रेसरे
ऩस रेरे रेग रेग म प गमगरे
मम पध मम प, मम पध मम प
पम परें संरेंगं
रेंमं गंगं, रेंगं रेंरें, संगं रेंरें, संसं संसं
निरें संन संन, पध पम मप, पध नसं नसं
धन धप धप, मप मग मप, धन संनसं

Movie/Album: रंग दे बसंती (2006)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: लता मंगेशकर, ए.आर.रहमान

Wednesday, 6 January 2021

चंदा सूरज लाखों तारे

चंदा सूरज लाखों तारे
हैं जब तेरे लिए सारे
किस बात पर होती है फिर तकरारें
खिंची है लकीरें इस जमीन पे पर न खींचो देखो
बीच में दो दिलों के यह दीवारें
दुनिया में कहीं भी, दर्द से कोई भी
तड़पे तो हमको यहाँ पे
एहसास उसके ज़ख्मों का हो के
अपना भी दिल भर-भर आये रोये आँखें

वाट आर यु वेटिंग फॉर
अनदर डे अनदर डॉन
सम डे वी हेव टू फाईन्ड अ न्यु वे टू पीस

दूरी क्यों दिलों में रहे फासले क्यों बढ़ते रहे
प्यारी है ज़िन्दगी है प्यारा जहां
रिश्ते बड़ी मुश्किलों से बनते है यहाँ पे लेकिन
टूटने के लिए बस एक ही लम्हा
इश्क दवा है हर एक दर्द की
ज़ंजीर इश्क है हर एक रिश्ते की
इश्क सारी हदों को तोड़ डाले
इश्क तो दुनिया को पल में मिटा भी दे
इश्क है जो सारे जहां को अमन भी दे
रौनक इश्क से है सारे आलम की…
चंदा सूरज...

Movie/Album: वन्दे मातरम (1997)
Music By: ए.आर.रहमान, नुसरत फ़तेह अली खान
Lyrics By: दिनेश कपूर, टिम कोडी
Performed By: ए.आर.रहमान, नुसरत फ़तेह अली खान

Tuesday, 5 January 2021

छोटी सी आशा

दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा
मस्ती भरे मन की भोली सी आशा
चाँद तारों को छूने की आशा
आसमानों में उड़ने की आशा
दिल है छोटा सा...

महक जाऊँ मैं आज तो ऐसे
फूल बगिया में महके है जैसे
बादलों की मैं ओढूँ चुनरिया
झूम जाऊँ मैं बन के बावरिया
अपनी चोटी में बाँध लूँ दुनिया
दिल है छोटा सा...

स्वर्ग सी धरती खिल रही जैसे
मेरा मन भी तो खिल रहा ऐसे
कोयल की तरह गाने का अरमाँ
मछली की तरह मचलूँ ये अरमाँ
जवानी है लायी रंगीन सपना
दिल है छोटा सा...

Music/Album: रोजा (1992)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: पी.के.मिश्रा
Performed By: मिनमिनी

Monday, 4 January 2021

ऐ अजनबी

ऐ अजनबी तू भी कभी आवाज़ दे कहीं से
मैं यहाँ टुकड़ों में जी रहा हूँ
तू कहीं टुकड़ों में जी रही है
ऐ अजनबी...

रोज़-रोज़ रेशम सी हवा आते-जाते कहती है बता
रेशम सी हवा कहती है बता
वो जो दूध धुली मासूम कली
वो है कहाँ, कहाँ है
वो रौशनी कहाँ है
वो जान सी कहाँ है
मैं अधूरा तू अधूरी जी रहे हैं
ऐ अजनबी...

तू तो नहीं है, लेकिन तेरी मुस्कुराहटें हैं
चेहरा कहीं नहीं है, पर तेरी आहटें हैं
तू है कहाँ, कहाँ है
तेरा निशाँ कहाँ है
मेरा जहाँ कहाँ है
मैं अधूरा तू अधूरी जी रहे हैं
ऐ अजनबी...

Movie/Album: दिल से (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: उदित नारायण, महालक्ष्मी अय्यर

Sunday, 3 January 2021

चले चलो

बार बार हाँ, बोलो यार हाँ
अपनी जीत हो, उनकी हार हाँ

कोई हमसे जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे,
चले चलो
भले घोर अंधेरा छावे
चले चलो, चले चलो
कोई राह में ना थाम जावे,
चले चलो

टूट गयी जो, उंगली उट्ठी
पाँचों मिली तो, बन गये मुट्ठी
एका बढ़ता ही जावे
चले चलो, चले चलो
कोई कितना भी बहकावे,
चले चलो
कोई हमसे जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे,
चले चलो

कोई ना अब रोके तुझे, टोके तुझे
तोड़ दे बंधन सारे
मिला है क्या होके तुझे निर्बल, तू ही बता

कभी ना दुख झेलेंगे, खेलेंगे
ऐसे के दुसमन हारे
के अब तो ले लेंगे, हिम्मत का रस्ता

धरती हिला देंगे, सबको दिखा देंगे
राजा है क्या, परजा है क्या,
हम जाग पे छाएंगे, अब ये बताएँगे
हम लोगों का दर्जा है क्या,
बार बार हाँ...

अब डर नहीं मन में आवे
चले चलो, चले चलो
हर बेदी अब खुल जावे, चले चलो

चला ही चल, हाँफ नहीं, काँप नहीं
राह में अब तो राही
थकन का साँप नहीं अब तुझे डसने पाए

वही जो तेरा हाक़िम है, जालिम है
की है जिसने तबाही
घर उसका पच्छिम है, यहाँ ना बसने पाए

धरती हिला देंगे, सबको दिखा देंगे
राजा है क्या...

जो होना है हो जावे
चले चलो, चले चलो
अब सर ना कोई झुकावे, चले चलो
कोई हमसे जीत...

Movie/Album: लगान (2001)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: ए.आर.रहमान, श्रीनिवास वर्मा

Saturday, 2 January 2021

ओ पालनहारे

ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे
तुमरे बिन हमरा कौनो नाही
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन
तुमरे बिन...

तुम्ही हमका हो संभाले
तुम्ही हमरे रखवाले
तुमरे बिन...

चन्दा में तुम्ही तो भरे हो चांदनी
सूरज में उजाला तुम्ही से
ये गगन है मगन, तुम्ही तो दिए हो इसे तारे
भगवन, ये जीवन, तुम्ही ना सँवारोगे
तो क्या कोई सँवारे
ओ पालनहारे...

जो सुनो तो कहे
प्रभुजी हमरी है बिनती
दुखी जन को, धीरज दो
हारे नहीं वो कभी दुःख से
तुम निर्बल को रक्षा दो
रह पाएँ निर्बल सुख से
भक्ति को, शक्ति दो
जग के जो स्वामी हो
इतनी तो अरज सुनो
है पथ में अंधियारे
दे दो वरदान में उजियारे
ओ पालनहारे...

Movie/Album: लगान (2001)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: लता मंगेशकर, उदित नारायण, साधना सरगम

Friday, 1 January 2021

ये जो देस है तेरा

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता
ये जो देस है तेरा...

मिट्टी की है जो ख़ुश्बू, तू कैसे भुलायेगा
तू चाहे कहीं जाये, तू लौट के आयेगा
नई-नई राहों में, दबी-दबी आहों में
खोये-खोये दिल से तेरे कोई ये कहेगा
ये जो देस है तेरा...

तुझसे ज़िंदगी, है ये कह रही
सब तो पा लिया, अब है क्या कमी
यूँ तो सारे सुख हैं बरसे
पर दूर तू है अपने घर से
आ लौट चल तू अब दिवाने
जहाँ कोई तो तुझे अपना माने
आवाज़ दे तुझे बुलाने
वही देस
ये जो देस है तेरा...

ये पल हैं वही, जिसमें हैं छुपी
पूरी इक सदी, सारी ज़िंदगी
तू न पूछ रास्ते में का है
आये हैं इस तरह दो राह है
तू ही तो है राह जो सुझाये
तू ही तो है अब जो ये बताये
जाएँ तो किस दिशा में जाये
वही देस
ये जो देस है तेरा...

Movie/Album: स्वदेस (2004)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: ए.आर.रहमान