Saturday, 12 December 2020

जिया जले

जिया जले, जाँ जले नैनों तले
धुआँ चले, धुआँ चले

(मळयाळम)
पुन्चिरी थनु कोंचीको
मुन्थिरी मुत्थम चिन्थीको
मंचनी वर्ण सुंदरी वावे
थान्कीनाका
थाकधिमी आडुम थन्कानीलावे, होय

थंक कोलूसल्ले
कुरुम कुईलल्ले
आदण मयीलल्ले

जिया जले, जाँ जले नैनों तले
धुआँ चले, धुआँ चले
रात भर धुआँ चले
जानूँ ना, जानूँ ना, जानूँ ना सखी री
जिया जले...

देखते हैं तन मेरा, मन में चुभती है नज़र
होंठ सिल जाते उनके, नर्म होंठों से मगर
गिनती रहती, हूँ मैं अपनी, करवटों के सिलसिले
क्या करूँ, कैसे कहूँ, रात कब कैसे ढले
जिया जले...

(मळयाळम)
हे, कुरुवनीकिलिये, कुरुवनीकिलिये
कुकुरू कुरूकुरू कूकी कुरुकी, कुन्निमरथिल उयल आड़ी
कोडुम ओरिक्के कूटू विलीकुन्ने
मारण निन्ने कूकी कुरुकी कूटू विलीकुन्ने

थंक कोलूसल्ले
कुरुम कुईलल्ले
आदण मयीलल्ले

अंग-अंग में जलती हैं, दर्द की चिंगारियाँ
मसले फूलों की महक में, तितलियों की क्यारियाँ
रात भर बेचारी मेहन्दी, पिसती है पैरों तले
क्या करूँ, कैसे कहूँ, रात कब कैसे ढले
जिया जले...

Movie/Album: दिल से (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

No comments:

Post a Comment