Tuesday, 28 July 2020

पूछो ना कैसे मैंने रैन बिताई

पूछो ना कैसे मैंने रैन बिताई
इक पल जैसे, इक जुग बीता
जुग बीते, मोहे नींद न आयी
पूछो ना कैसे...

उतजल दीपक, इत मन मेरा
फिर भी ना जाए मेरे घर का अँधेरा
तड़पत-तरसत उमर गँवाई
पूछो ना कैसे...

ना कहीं चन्दा, ना कहीं तारे
ज्योत के प्यासे मेरे नैन बिचारे
भोर भी आस की किरण ना लाई
पूछो ना कैसे...

Movie/Album: मेरी सूरत तेरी आँखे (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

No comments:

Post a Comment