Thursday, 10 September 2020

तेरा आसरा है एक तेरा ही सहारा


तेरा आसरा है एक तेरा ही सहारा
तू ही जो नहीं कौन है फिर हमारा
तेरा आसरा है...

हो, तू जलसागर हमको बहा ले
अपनी ही लहरों में उठा के
तेरे किनारे कब से खड़े हैं
जनम जनम के प्यासे
ऐसी बुझा फिर लगे ना दुबारा
तेरा आसरा है...

कैसी सभा ये तूने सजाई
सब एक दूजे से पराये
तू चाहे देखे सबका तमाशा
हमसे तो देखा न जाए
क्या तेरे प्यार का यही फल है सारा
तेरा आसरा है...



Movie/Album: धुआँ (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

No comments:

Post a Comment