Monday, 5 April 2021

कोई फ़रियाद

कोई फ़रियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे
तूने आँखों से कोई बात कही हो जैसे
जागते-जागते इक उम्र कटी हो जैसे
जान बाकी है मगर साँस रुकी हो जैसे

हर मुलाकात पे महसूस यही होता है
मुझसे कुछ तेरी नज़र पूछ रही हो जैसे

राह चलते हुए अक्सर ये गुमां होता है
वो नज़र छुप के मुझे देख रही हो जैसे

एक लम्हें में सिमट आया सदियों का सफ़र
ज़िन्दगी तेज़ बहुत तेज़ चली हो जैसे

इस तरह पहरों तुझे सोचता रहता हूँ मैं
मेरी हर साँस तेरे नाम लिखी हो जैसे
कोई फरियाद...

Movie/Album: तुम बिन (2001)
Music By: निखिल-विनय
Lyrics By: फैज़ अनवर
Performed By: जगजीत सिंह

Sunday, 4 April 2021

तेरी फ़रियाद

अब कोई आस ना उम्मीद बची हो जैसे
तेरी फ़रियाद मगर मुझमें दबी हो जैसे
जागते-जागते इक उम्र कटी हो जैसे
अब कोई आस ना उम्मीद बची हो जैसे

रस्ते चलते हैं मगर पाँव हमें लगते हैं
हम भी इस बर्फ़ के मंज़र में जमे लगते हैं
जान बाकी है मगर साँस रुकी हो जैसे

वक़्त के पास लतीफे भी हैं मरहम भी है
क्या करूँ मैं कि मेरे दिल में तेरा ग़म भी है
मेरी हर साँस तेरे नाम लिखी हो जैसे
कोई फ़रियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे

किसको नाराज़ करूँ, किससे खफ़ा हो जाऊँ
अक्स हैं दोनों मेरे किससे जुदा हो जाऊँ
मुझसे कुछ तेरी नज़र पूछ रही हो जैसे

रात कुछ ऐसे कटी है कि सहर ही न हुई
जिस्म से जां के निकलने की ख़बर ही ना मिली
ज़िन्दगी तेज़ बहुत तेज़ चली हो जैसे

कैसे बिछडू़ँ कि वो मुझमे ही कहीं रहता है
उससे जब बच के गुज़रता हूँ तो ये लगता है
वो नज़र छुप के मुझे देख रही हो जैसे

Movie/Album: तुम बिन 2 (2016)
Music By: निखिल-विजय, अंकित तिवारी
Lyrics By: फैज़-अनवर, शकील आज़मी
Performed By: जगजीत सिंह, रेखा भारद्वाज

Saturday, 3 April 2021

रात आँखों में ढली

रात आँखों में ढली, पलकों पे जुगनू आए
हम हवाओं की तरह जा के उसे छू आएरात आँखों में ढली...

बस गई है मेरे एहसास में ये कैसी महक
कोई खुशबू मैं लगाऊँ तेरी खुशबू आए
हम हवाओं की तरह जा के उसे छू आए
रात आँखों में ढली...

उसने छू कर मुझे पत्थर से फिर इन्सान कियामुद्दतों बाद मेरी आँख में आँसूँ आए
रात आँखों में ढली...

मैंने दिन रात खुदा से ये दुआ माँगी थीकोई आहट ना हो दर पर मेरे जब तू आई
हम हवाओं की तरह जा के उसे छू आए
रात आँखों में ढली...

Movie/Album: तुम तो नहीं हो (2005)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: बशीर बद्र
Performed By: जगजीत सिंह

Friday, 2 April 2021

तारीफ़ उस ख़ुदा की

तारीफ़ उस ख़ुदा की, जिस ने जहां बनाया
कैसी ज़मीं बनाई, क्या आसमां बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की

मिट्टी से बेल बूटे क्या खुशनुमा उगाए
पहना के सब्ज़ खिल्लत उनको जवाँ बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की...

सूरज से हमने पाई गर्मी भी रौशनी भी
क्या खूब चश्मा तूने ऐ महरबां बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की...

हर चीज़ से है उसकी कारीगरी टपकती
ये कारखाना तूने कब रायगाँ बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की...

Movie/Album: चिराग (1993)
Music By: जगजीत सिंह
Performed By: जगजीत सिंह, चित्रा सिंह


Thursday, 1 April 2021

अब तो मेरे ख़ुदा

अब तो मेरे ख़ुदा जलवा दिखाईये
अपने नमाज़ियों का कहा मान जाईये
अब तो मेरे ख़ुदा...

कुछ कह रहीं हैं आपसे सीने की धड़कनें
मेरा नहीं तो दिल का कहा मान जाईये
अपने नमाज़ियों का...

मैं जानता हूँ तू बड़ा रहमत-नवाज़ है
सबके दिलों पे रहम का जादू जगाईये
अपने नमाज़ियों का...

मुद्दत से तिशनगी है तुम्हारे जमाल की
नूर-ए-कमाल से ज़रा पर्दा हटाईये
अपने नमाज़ियों का...

Movie/Album: चिराग (1993)
Music By: जगजीत सिंह
Performed By: जगजीत सिंह, चित्रा सिंह

Wednesday, 31 March 2021

तुम पास आ रहे हो

धीरे, धीरे, धीरे, धीरे
आँखों में छा रहे हो
तुम पास आ रहे हो
चुपके, चुपके, चुपके, चुपके
दिल में समा रहे हो
तुम पास आ रहे हो
धीरे, धीरे
चुपके, चुपके

झुकती हुई ये पलकें, खुलते हुए ये गेसू
ये शरम की अदाएँ, वो शोखियों का जादू
कैसे, कैसे, कैसे कैसे
सपने दिखा रहे हो
तुम पास आ रहे हो...

फूलों भरे नज़ारे, ये खुशबुओं के डेरे
लगते हैं ख्वाब जैसे, ये शाम ये सवेरे
हौले, हौले, हौले, हौले
अरमां जगा रहे हो
तुम पास आ रहे हो...

Movie/Album: वीर ज़ारा (2004)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: जगजीत सिंह, लता मंगेशकर

Tuesday, 30 March 2021

कहीं-कहीं से हर चेहरा

कहीं-कहीं से हर चेहरा
तुम जैसा लगता है
तुमको भूल ना पाएँगे हम
ऐसा लगता है

ऐसा भी एक रंग है
जो करता है बातें भी
जो भी इसको पहन ले वो
अपना सा लगता है
तुमको भूल ना पाएँगे हम
ऐसा लगता है...

और तो सब कुछ ठीक है लेकिन
कभी-कभी यूँ ही चलता फिरता शहर
अचानक, अचानक तन्हाँ लगता है
तुमको भूल ना पाएँगे हम
ऐसा लगता है...

अब भी यूँ मिलते हैं
हमसे फ़ूल चमेली के
जैसे इनसे अपना कोई
रिश्ता लगता है
तुमको भूल ना पाएँगे हम
ऐसा लगता है...

Movie/Album: दिल कहीं होश कहीं (2006)
Music By: आदेश श्रीवास्तव
Lyrics By: निदा फ़ाज़ली
Performed By: जगजीत सिंह, लता मंगेशकर, आशा भोसले