Friday, 2 April 2021

तारीफ़ उस ख़ुदा की

तारीफ़ उस ख़ुदा की, जिस ने जहां बनाया
कैसी ज़मीं बनाई, क्या आसमां बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की

मिट्टी से बेल बूटे क्या खुशनुमा उगाए
पहना के सब्ज़ खिल्लत उनको जवाँ बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की...

सूरज से हमने पाई गर्मी भी रौशनी भी
क्या खूब चश्मा तूने ऐ महरबां बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की...

हर चीज़ से है उसकी कारीगरी टपकती
ये कारखाना तूने कब रायगाँ बनाया
तारीफ़ उस ख़ुदा की...

Movie/Album: चिराग (1993)
Music By: जगजीत सिंह
Performed By: जगजीत सिंह, चित्रा सिंह


No comments:

Post a Comment