Thursday, 1 April 2021

अब तो मेरे ख़ुदा

अब तो मेरे ख़ुदा जलवा दिखाईये
अपने नमाज़ियों का कहा मान जाईये
अब तो मेरे ख़ुदा...

कुछ कह रहीं हैं आपसे सीने की धड़कनें
मेरा नहीं तो दिल का कहा मान जाईये
अपने नमाज़ियों का...

मैं जानता हूँ तू बड़ा रहमत-नवाज़ है
सबके दिलों पे रहम का जादू जगाईये
अपने नमाज़ियों का...

मुद्दत से तिशनगी है तुम्हारे जमाल की
नूर-ए-कमाल से ज़रा पर्दा हटाईये
अपने नमाज़ियों का...

Movie/Album: चिराग (1993)
Music By: जगजीत सिंह
Performed By: जगजीत सिंह, चित्रा सिंह

No comments:

Post a Comment