Saturday, 2 January 2021

ओ पालनहारे

ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे
तुमरे बिन हमरा कौनो नाही
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन
तुमरे बिन...

तुम्ही हमका हो संभाले
तुम्ही हमरे रखवाले
तुमरे बिन...

चन्दा में तुम्ही तो भरे हो चांदनी
सूरज में उजाला तुम्ही से
ये गगन है मगन, तुम्ही तो दिए हो इसे तारे
भगवन, ये जीवन, तुम्ही ना सँवारोगे
तो क्या कोई सँवारे
ओ पालनहारे...

जो सुनो तो कहे
प्रभुजी हमरी है बिनती
दुखी जन को, धीरज दो
हारे नहीं वो कभी दुःख से
तुम निर्बल को रक्षा दो
रह पाएँ निर्बल सुख से
भक्ति को, शक्ति दो
जग के जो स्वामी हो
इतनी तो अरज सुनो
है पथ में अंधियारे
दे दो वरदान में उजियारे
ओ पालनहारे...

Movie/Album: लगान (2001)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: लता मंगेशकर, उदित नारायण, साधना सरगम

No comments:

Post a Comment